जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित बघेल पर ऍफ़आईआर दर्ज, अग्रवाल समाज के महापुरुष पर की थी टिप्पणी

रायपुर : छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने को लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अग्रसेन महाराज के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने ऍफ़आईआर दर्ज की है.

अमित बघेल ने अग्रवाल समाज के महापुरुष पर की थी टिप्पणी

बता दें कि अमित बघेल ने कहा था कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अग्रसेन महाराज की मूर्ति क्यों नहीं टूटती है. इनकी मूर्ति पर पेशाब क्यों नहीं करते हैं. कौन है अग्रसेन महराज. चोर है या झूठा है. पाकिस्तानी सिंधी क्या जानते हैं. मछली वाले भगवान के बारे में. उन्होंने हमारी छत्तीसगढ़ी महतारी के गर्दन को काटकर अपमान किया है.

थाने में ऍफ़आईआर दर्ज

वहीं अमित बघेल की आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ प्रदेशभर में अग्रवाल समाज और सिंधी समाज भड़क उठा. रायपुर, रायगढ़ और सरगुजा समेत कई जिलों में समाज के लोगों ने विरोध जताते हुए ऍफ़आईआर दर्ज करने की मांग की थी. इसके बाद मंगलवार रात को सिटी कोतवाली पुलिस ने ऍफ़आईआर दर्ज की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds