लॉगिन

अफेयर की खबरों के बीच कृति सेनन ने प्रभास के लिए कह दी ऐसी बात, सुनकर शर्म से लाल हो जाएंगे एक्टर

BOLLYWOOD June 14, 2023 रिपोर्टर: shailesh
अफेयर की खबरों के बीच कृति सेनन ने प्रभास के लिए कह दी ऐसी बात, सुनकर शर्म से लाल हो जाएंगे एक्टर

अफेयर की खबरों के बीच कृति सेनन ने प्रभास के लिए कह दी ऐसी बात, सुनकर शर्म से लाल हो जाएंगे एक्टर

मुंबई : आदिपुरुष बस तीन दिनों बाद थिएटर्स में दस्तक देने वाली है। फिल्म को देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। आदिपुरुष के लीडिंग एक्टर्स कृति सेनन और प्रभास लगातार फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच अब एक्ट्रेस ने बाहुबली एक्टर की तारीफ में कुछ ऐसा कह दिया कि जिसे सुनकर वो शर्म से लाल हो जाए।

आदिपुरुष की शुरुआत से ही प्रभास और कृति सेनन के बीच कुछ पकने की खबरे आ रही हैं। इनके रिलेशनशिप की अफवाहें लगातार चर्चा बटोर रही है और फैंस भी खूब दिलचस्पी ले रहे हैं। हालांकि, प्रभास और कृति सेनन हमेशा इन अफवाहों पर कमेंट करने से बचते रहे हैं।

कृति ने प्रभास के लिए कही ये बात

कृति सेनन अब आदिपुरुष को लेकर एक इंटरव्यू का हिस्सा बनी। जहां, उन्होंने एक्टर की कुछ खास बातें बताई। कृति सेनन ने ईटाइम्स के साथ बात करते हुए प्रभास की तारीफ की और कहा कि वो धरती से जुड़े हुए इंसान हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रभास के आंखों की भी तारीफ की।

तारीफ सुन शर्मा जाएंगे एक्टर

कृति ने कहा, “मैंने सुना था कि वो अपने आप में रहने वाले रिजर्व इंसान है और शुरुआत में मुझे वो  शर्मीले लगे। लेकिन ज्यादा कुछ जानने के लिए नहीं था। मैंने यूं ही इस बारे में बात करना शुरू कर दिया कि कैसे मेरी पहली फिल्म एक तेलुगु फिल्म थी और उस भाषा में अभिनय करना कठिन था जिसे मैं नहीं जानती। फिर वो खुल गए और बात करनी शुरू कर दी।”

राघव के लिए परफेक्ट हैं प्रभास

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “वो अविश्वसनीय रूप से जमीन से जुड़े हुए और सम्मानित इंसान हैं। उनकी आंखें बहुत एक्सप्रेसिव हैं और उनका नेचर शांत है। मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि उनके अलावा कोई और राघव का किरदार निभा सकता था।”

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds