अंबिकापुर: थप्पड़ मारने पर भड़के लोग, पुलिस आरक्षक की जमकर पिटाई

Ambikapur : सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच टकराव का मामला सामने आया है। बनारस रोड स्थित एक चाय दुकान के पास बातचीत कर रहे युवकों में से एक को थप्पड़ मारने पर गुस्साए लोगों ने पुलिस आरक्षक की जमकर पिटाई कर दी।
वीडियो में आरक्षक राकेश यादव को एक युवक को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है। यह घटना स्थानीय लोगों के बीच नाराजगी का कारण बन गई, और युवक के दोस्तों समेत अन्य लोगों ने आरक्षक की पिटाई कर दी।
पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद आरक्षक ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि घटना के वीडियो की जांच की जा रही है, और मामले की जांच दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर आगे बढ़ाई जाएगी।