लॉगिन

अंबेडकर-अमित शाह विवाद: कांग्रेस नेताओं को नोटिस, सोशल मीडिया से वीडियो हटाने के निर्देश

Madhya Pradesh January 14, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
अंबेडकर-अमित शाह विवाद: कांग्रेस नेताओं को नोटिस, सोशल मीडिया से वीडियो हटाने के निर्देश

अंबेडकर-अमित शाह विवाद: कांग्रेस नेताओं को नोटिस, सोशल मीडिया से वीडियो हटाने के निर्देश

भोपाल। बाबा साहेब अंबेडकर और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कथित विवाद का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। भीमराव अंबेडकर को लेकर अमित शाह का बयान सोशल मीडिया पर वायरल करने पर कांग्रेस नेताओं को नोटिस भेजा गया।

कांग्रेस के जयराम नरेश, सुप्रिया श्रीनेत, एमपी कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरौलिया को नोटिस भेजा गया है। गृह विभाग और एक्स ने 28 लोगों को नोटिस भेजा है। इंडियन सायबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर को शिकायतें मिली थी। बाबा साहब अंबेडकर को लेकर अमित शाह का वीडियो वायरल कर जनता में भ्रम फैलाने का आरोप है। नोटिस में सोशल मीडिया एक्स (X) पर वीडियो हटाने के निर्देश दिए है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds