लॉगिन

“अमन डॉन”… : बोरिया के बदमाशो ने रंगदारी नहीं देने पर अधेढ़ को जमकर पीटा, मारपीट का वीडियो बनाकर खुद को बताया डान

Chhattisgarh May 19, 2025 रिपोर्टर: shailesh
“अमन डॉन”… : बोरिया के बदमाशो ने रंगदारी नहीं देने पर अधेढ़ को जमकर पीटा, मारपीट का वीडियो बनाकर खुद को बताया डान

“अमन डॉन”… : बोरिया के बदमाशो ने रंगदारी नहीं देने पर अधेढ़ को जमकर पीटा, मारपीट का वीडियो बनाकर खुद को बताया डान

रायपुर। ऐसा लगता है मानो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुंडे-मवालियों को खुली छूट मिली है। सरेआम कुछ आवारा किस्म के लोग रंगदारी मांगने लगे हैं। इतना ही नहीं, रंगदारी ना देने पर घर से उठाकर मारपीट भी करने लगे हैं। ऊपर से मारपीट का वीडियो बनाकर खुद को डान बताते हुए शान से सोशल मीडिया पर वीडियो भी पोस्ट कर रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर के बोरिया कला इलाके में कुछ आवारा किस्म के युवाओं ने गैंग बना रखा है। वे इलाके के लोगों से रंगदारी की मांग करते हैं। ऐसे ही एक मामले में बोरिया कला इलाके के निवासी पंकज सिंह के साथ अमन बंजारे और उसके साथियों ने जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं पिटाई करते हुए वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर खुद को रायपुर का डान बताते हुए पोस्ट कर दिया। अब वह वीडियो वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि, बदमाश किस्म के लड़के पंकज सिंह से रंगदारी मांग रहे थे, उसने नहीं दी तो घर से उठाकर ले गए और जमकर मारपीट की। मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds