रायपुर से उड़ान भरने वाली इंडिगो की सभी फ्लाइट रद्द, यात्री परेशान

रायपुर : रायपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली इंडिगो एयरलाइंस की सभी फ्लाइट रद्द हो गई हैं, जिस कारण यात्री परेशान हो रहे हैं. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से अलग-अलग शहरों के लिए उड़ान भरने वाली सभी इंडिगो की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है. वहीं, लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए डीजीसीए ने रोस्टर वाला आदेश वापस लेने का फैसला किया है.
500 से ज्यादा उड़ानें रद्द
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इस समय भारी संकट से गुजर रही है. क्रू मेंबर की कमी और अन्य कारणों के चलते 4 दिसंबर को देश के अलग-अलग शहरों से उड़ान भरने वाली 500 से ज्यादा फ्लाइट रद्द हो गई. वहीं, आज 5 दिसंबर को भी यही हाल है. इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट आज भी प्रभावित हैं. वहीं, रायपुर से उड़ान भरने वाली इंडिगो एयरलाइंस की सभी फ्लाइट रद्द हो गई हैं.