होली पर शराब प्रेमियों ने खूब छलकाए जाम, अकेले रायपुर में 58 करोड़ की शराब गटक गए लोग

रायपुर : होली त्योहार में इस बार शराब प्रेमियों ने खूब जाम छलकाए हैं. जहां होली पर अकेले रायपुर जिले में लोग 58 करोड़ की शराब गटक गए. वहीं पिछले साल की तुलना में 91 लाख रुपए से ज्यादा की शराब बिक्री हुई है.

यह आंकड़ा होली के तीन दिन पहले और एक दिन बाद की बिक्री को मिलाकर सामने आया है. शहर में शराब प्रेमियों ने होली के त्योहार को पूरी तरह जश्न के तौर पर मनाया, लेकिन इस दौरान शराब और नशे के चलते कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ गए.

होली पर शराब प्रेमियों ने खूब छलकाए जाम

होली के दिन याने 4 मार्च को शराब दुकान बंद थी, लेकिन होली की खुमारी अगले दिन भी छाई रही, और नतीजा ये रहा कि शराब प्रमियों ने 5 मार्च को महज 8 करोड़ 31 लाख रुपए की ही शराब पी. लेकिन असली खरीदारी तो होली के पहले हुई. होली के एक दिन पहले लोगों ने 21 करोड़ 73 लाख रुपए की शराब पी. इसके एक दिन पहले याने 2 मार्च को शराब खरीदी का आंकड़ा 15 करोड़ 94 लाख रुपए का रहा, और उसके एक दिन पहले होली के तीन दिन पहले 1 मार्च को लोगों ने 12 करोड़ 11 लाख रुपए की शराब पी.

शराब प्रेमियों ने तीन दिन पहले ही जमा किया स्टॉक

आंकड़े बताते हैं कि इस साल शराब प्रेमी होली के दौरान कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे, इसलिए तीन दिन पहले ही शराब का स्टॉक कर लिया. तीन दिन पहले बिक्री का आंकड़ा बीते साल की तुलना में 30.3 प्रतिशत ज्यादा शराब पी, क्या करें कि शराब खरीदी. वहीं अगले दो दिन और होली के बाद अगले दिन लोगों ने बीते साल की तुलना में कम शराब पी. हालांकि, यह अंतर अधिकतम 5.6 प्रतिशत का ही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds