लॉगिन

Akanksha Dubey Death: भोजपुरी एक्ट्रेस आकाँक्षा दुबे किया सुसाइड, होटल में मिला शव

BOLLYWOOD March 26, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Akanksha Dubey Death: भोजपुरी एक्ट्रेस आकाँक्षा दुबे किया सुसाइड, होटल में मिला शव

Akanksha Dubey Death: भोजपुरी एक्ट्रेस आकाँक्षा दुबे किया सुसाइड, होटल में मिला शव

मुंबई : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक बहुत ही शॉकिंग खबर सामने आ रही है। फेमस एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने सुसाइड कर लिया है। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस ने बनारस के सारनाथ होटल में खुदकुशी की है।

शूटिंग के लिए बनारस गई थी एक्ट्रेस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस बनारस में अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थीं। एक्ट्रेस सारनाथ के बुद्धा सिटी कालोनी स्थित होटल सुमेन्द्रा के कमरा नंबर 105 में ठहरी हुई थी। जानकारी के अनुसार, वह लायक फ़िल्म की शूटिंग के लिए बुद्धा सिटी कालोनी स्थित सुमेन्द्रा होटल के रूम नंबर 205 में 23 मार्च को भोर में 3.15 पहुंची थी।

इनके साथ में मेकअप आर्टिस्ट राहुल शर्मा व हेयर ड्रेशर रेखा मौर्या व ब्वाय संजय कुमार यादव साथ में थे। रविवार को नाटी इमली क्षेत्र में भोजपुरी फ़िल्म लायक की शूटिंग के लिए सेट से 10 बजे राहुल के मोबाइल पर फोन आया हीरोइन को लेकर आओ। इसके बाद राहुल ने दरवाजा खटखटाया व कालबेल बजाने के बाद भी कोई आवाज न आने पर मैनेजर रितेश कुमार मेहता को सूचित किया।

रितेश ने इंटरकॉम से फोन किया। कोई आवाज न आने पर मास्टर चाभी से कमरा खोला तो भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे दुपट्टे से पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। होटल मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। हाल ही में एक्ट्रेस का पवन सिंह के साथ उनका एक गाना भी रिलीज हुआ है। उनके रिलीज हुए गाने का नाम ‘आरा कभी हारा नहीं है।’

साल 2019 में किया था डेब्यू

साल 2019 में एक्ट्रेस ने फिल्म ‘मेरी जंग मेरा फैसला’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में आकांक्षा दुबे ने कैमियो रोल था, लेकिन उन्हें अपने इस रोल से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके बाद आकांक्षा ने ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘साजन’ जैसी फिल्में कीं, जो हिट रही थीं। वह बचपन से ही फिल्मों में करियर बनाना चाहती थी।

समर सिंह को कर रही थीं डेट

आकांक्षा दुबे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में थीं। वह एक्टर समर सिंह को डेट कर रही थीं। इसी साल वैलेंटाइन डे पर आकांक्षा दुबे ने समर सिंह के साथ रोमांटिक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपना रिलेशनशिप ऑफशियल किया था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds