लॉगिन

कभी मैकेनिक थे अजीत कुमार, ‘शौक’ ने मुसीबत में डाल दी थी जान, धूप में तपकर बने सुपरस्टाौर

BOLLYWOOD May 2, 2023 रिपोर्टर: shailesh
कभी मैकेनिक थे अजीत कुमार, ‘शौक’ ने मुसीबत में डाल दी थी जान, धूप में तपकर बने सुपरस्टाौर

कभी मैकेनिक थे अजीत कुमार, ‘शौक’ ने मुसीबत में डाल दी थी जान, धूप में तपकर बने सुपरस्टाौर

मुंबई : तमिल फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजीत कुमार फैंस के दिलों में बसते हैं। उन्होंने करीब 33 साल पहले मूवी ‘एन वीदु एन कनावर’ में छोटे से रोल से एक्टिंग करियर की शुरुआत की और आज कामयाबी उनके कदम चूमती है।  क्या आप जानते हैं कि अजीत एक्टर होने के साथ-साथ स्पोर्ट्स कार रेसर भी हैं।

और क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में कदम रखने से पहले वो मैकेनिक भी थे। बाद में बिजनेस भी किया था। इसी दौरान उनपर किसी की नजर पड़ी और फिर उनकी किस्मत चमक गई। आइये आज जानते हैं उनके बारे में अनसुनी बातें।

Ajith Kumar का जन्म 1 मई 1971 को हुआ था। उनके पिता पी सुब्रमण्यम पलक्कड़, केरल के मलयाली थे और मां मोहनी कोलकाता, पश्चिम बंगाल से सिंधी। अजीत तीन भाइयों में मंझले थे। एक भाई अनूप कुमार इन्वेस्टर हैं और दूसरे भाई अनिल कुमार आईआईटी मद्रास ग्रेजुएट से Entrepreneur बने।

छोड़ दी पढ़ाई, मैकेनिक का किया काम

अजीत कुमार ने 10वीं क्लास में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद वो एक फैमिली फ्रेंड के जरिए उन्हें एनफील्ड कंपनी में काम मिल गया। मैकेनिक बनने के लिए उन्होंने 6 महीने की ट्रेनिंग ली।

बिजनेस में रम थे अजीत, पर किस्मत को कुछ और था मंजूर

हालांकि, बाद में पिता के कहने पर उन्होंने काम छोड़ दिया। उनके पिता चाहते थे कि अजीत को सरकारी नौकरी मिल जाए। इसके बाद अजीत एक और फैमिली फ्रेंड की एक्सपोर्ट कंपनी में काम करने लगे। वो बिजनेस में आगे बढ़ने लगे। उन्होंने अपनी इंग्लिश ठीक की। सेल्स से जुड़े असाइनमेंट्स को लेकर पूरे देश में यात्रा की।

इसी दौरान उन्होंने काम के साथ-साथ मॉडलिंग असाइनमेंट पर भी काम करना शुरू किया। एक कंपनी के एड की मेकिंग के दौरान डायरेक्टर पीसी श्रीराम की उनपर नजर पड़ी। उन्हें अहसास हुआ कि अजीत के अंदर एक्टर बनने की काबिलियत और हुनर है। बस। इसी के बाद अजीत की किस्मत चमक गई।

ऐसा था एक्टिंग करियर

अजीत ने 1990 में En Veedu En Kanavar से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। उन्हें छोटा-सा ही रोल मिला था। एसपी बालासुब्रमण्यम के बेटे और अजीत कुमार क्लासमेट थे। एसपी बालासुब्रमण्यम के कहने पर साल 1993 में अजीत को तेलुगू रोमांटिक मूवी Pusthakam में लीड रोल मिल गया।

अफेयर और शादी

पर्सनल लाइफ की बात करें तो कहते हैं कि अजीत ने 90 के मिड में Heera Rajagopal को डेट किया था, लेकिन 1998 में इनका रिलेशनशिप खत्म हो गया। 1999 में शूटिंग के दौरान अजीत ने को-स्टार शालिनी को डेट किया। दोनों ने साल 2000 में चेन्नई में शादी की। कपल के दो बच्चे हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds