Site icon khabriram

AIIMS Raipur: AIIMS के कई कर्मचारियों ने किया हड़ताल, कर रहे ये मांगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में शुक्रवार को सैकड़ों कर्मचारी हड़ताल कर दिये है। आक्रोशित कर्मचारियों ने शोषण का आरोप लगाया। दरअसल, एमजे नाम की कंपनी एम्स रायपुर में सफाई संबंधी काम देख रही है। इस क्षेत्र में विभिन्न वर्गों में 800 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। इनमें सफाई, बिजली, बागवानी सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारियों का कहना है कि काम के दौरान गैरहाजिरी देकर व कम वेतन देकर कर्मचारियों को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता है। सभी कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधक पर ये आरोप लगाए। महिलाओं को भी कथित तौर पर प्रताड़ित किया जाता है। दिन, रात और सामान्य पाली के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। अगर मांगें नहीं मानी गईं तो यह हड़ताल शनिवार को भी जारी रह सकती है। ट्रेड यूनियन इस पर जल्द फैसला लेंगे। एम्स आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष एस.सी. भट्टाचार्य ने कहा कि ये कर्मचारी 10 अलग-अलग मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

Exit mobile version