Site icon khabriram

कृषि मंत्रालय ने नैनो यूरिया प्लस को तीन साल के लिए किया अधिसूचित, इफको ने कहा- कीमत में वृद्धि नहीं

yuriya

नई दिल्ली  : इफको (इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव) ने बताया कि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने उसके नैनो यूरिया प्लस को तीन साल के लिए अधिसूचित किया है। इफको नैनो यूरिया प्लस नैनो यूरिया का उन्नत फॉर्मूलेशन है, जिसमें फसल की नाइट्रोजन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पोषण को नए सिरे से परिभाषित किया गया है।

इसका उपयोग पांरपरिक यूरिया और अन्य नाइट्रोजनयुक्त उर्वरक के स्थान पर किया जाएगा। इफको के एमडी और सीईओ यूएस अवस्थी ने कहा, ‘इससे मिट्टी की उर्वरता को बढ़ावा मिलेगा। इसका उद्देश्य किसानों को लाभ पहुंचाना और स्थाई पर्यावरण बनाना है। यह सूक्ष्म पोषक तत्वों को बढ़ावा देता है। यह एक क्लोरोफिल चार्जर है, जो बदलते जलवायु में खेती में मदद करता है।”

उन्होंने आगे कहा, “इफको ने नैनो यूरिया प्लस की कीमत में कोई वृद्धि नहीं की गई है। यह 225 रुपये की दर से 500 मिली बोतलों में उपलब्ध है। अब देशभर में किसान नैनो यूरिया को स्वीकार कर चुके हैं। अब नैनो यूरिया प्लस पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना पौधो के विकास में सहायता करेगा।”

Exit mobile version