चक्रवात के बाद छत्‍तीसगढ़ में मौसम साफ, आज से और बढ़ेगी ठंड, तीन दिनों में चार डिग्री गिरेगा पारा

रायपुर : छत्‍तीसगढ़ में शनिवार से मौसम पूरी तरह खुल जाएगा और ठंडी व शुष्क हवाओं का आना बढ़ने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि इसके चलते अधिकतम तापमान बढ़ेगा और न्यूनतम तापमान में कमी आएगी।

आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी ,इससे ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि शनिवार से प्रदेश में बादल पूरी तरह से छट जाएंगे। न्यूनतम तापमान गिरने से ठंड और ज्यादा बढ़ेगी।

प्रदेश भर में पेंड्रा रोड सबसे ठंडा

प्रदेश भर में शुक्रवार को पेंड्रा रोड सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब ठंड और ज्यादा बढ़ेगी।

Back to top button

This will close in 20 seconds