लॉगिन

सुई धागा’ के बाद फिर स्क्रीन पर लौटेगी वरुण-अनुष्का की जोड़ी? जवान के निर्देशक एटली की फिल्म में आएंगे नजर

BOLLYWOOD June 2, 2023 रिपोर्टर: shailesh
सुई धागा’ के बाद फिर स्क्रीन पर लौटेगी वरुण-अनुष्का की जोड़ी? जवान के निर्देशक एटली की फिल्म में आएंगे नजर

सुई धागा’ के बाद फिर स्क्रीन पर लौटेगी वरुण-अनुष्का की जोड़ी? जवान के निर्देशक एटली की फिल्म में आएंगे नजर

मुंबई : अनुष्का शर्मा बेटी के जन्म के बाद एक लंबे समय से स्क्रीन से दूर हैं। हालांकि, उनकी फिल्म ‘चकदा एक्स्प्रेस’ जल्द ही नेटफ्लिक्स पर इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है। यह एक बायोपिक है, जिसमें एक्ट्रेस महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती हुईं नजर आएंगी।

लेकिन अब हाल ही में रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के बाद एक बार फिर से वह बड़े पर्दे पर अपने ऑडियंस के बीच आने की तैयारी कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह वरुण धवन के बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर जवान के निर्देशक एटली की फिल्म में नजर आ सकती हैं।

अनुष्का-वरुण की जोड़ी फिल्म मचाएगी धमाल?

पिछले काफी समय से मीडिया में ये खबर आ रही थी कि  वरुण धवनजल्द ही साउथ के सबसे बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक एटली  के साथ जल्द ही काम करने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। अब एंटरटेनमेंट पोर्टल पीपिंगमून की रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण धवन के अपोजिट इस फिल्म में मेकर्स ने अनुष्का शर्मा को अप्रोच किया है।

 

ये अनटाइटल फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होने वाली है, जिसे जवान के डायरेक्टर इटली कप्पूर , मुराद खेतानी के साथ मिलकर प्रोड्यूसर करेंगे, जो इससे पहले ‘कबीर सिंह’ और ‘भूलभुलैया 2’ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण धवन स्टारर इस फिल्म में दो लीड एक्ट्रेस होंगी, जिसमें से एक रोल में अनुष्का शर्मा दिखाई देंगी और दूसरी लीडिंग लेडी की तलाश अब भी मेकर्स कर रहे हैं।

इस एक्ट्रेस को फिल्म के लिए किया गया था अप्रोच

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एटली की अनटाइटल फिल्म में अनुष्का से पहले वरुण के साथ ‘बवाल’ में नजर आने वालीं जाह्नवी कपूर को मेकर्स ने अप्रोच किया था, लेकिन डेट इश्यू की वजह से उन्होंने इस फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया। रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया कि अनुष्का शर्मा को फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है और उन्होंने इसका बनने के लिए हामी भर दी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds