लॉगिन

पुष्‍पा 2′ के बाद अल्‍लू अर्जुन करेंगे बड़ा धमाका, महाभारत की कहानी पर आ रही महबजट फिल्‍म

BOLLYWOOD July 4, 2023 रिपोर्टर: shailesh
पुष्‍पा 2′ के बाद अल्‍लू अर्जुन करेंगे बड़ा धमाका, महाभारत की कहानी पर आ रही महबजट फिल्‍म

पुष्‍पा 2′ के बाद अल्‍लू अर्जुन करेंगे बड़ा धमाका, महाभारत की कहानी पर आ रही महबजट फिल्‍म

मुंबई : साउथ इंडियन फिल्‍मों के सुपरस्‍टार अल्‍लू अर्जुन की ‘पुष्‍पा 2’ का जहां फैंस को बेसब्री से इंतजार है, वहीं अब वह एक और बड़ा धमाका करने की तैयारी में हैं। अल्‍लू अर्जुन एक बार बार डायरेक्‍टर त्र‍िविक्रम श्रीनिवास के साथ नई फिल्‍म ला रहे हैं। हालांकि, इस फिल्‍म का नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन मेकर्स ने इसकी घोषणा कर दी है। बताया जा रहा है कि यह फिल्‍म महाभारत की कहानी पर आधारित होगी और यह अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्‍म बन सकती है। रिपोर्ट्स बताते हैं कि मेकर्स ने इस फिल्‍म के लिए करीब 1200 करोड़ रुपये का महाबजट तैयार किया है।

Trivikram Srinivas के साथ Allu Arjun इससे पहले ‘जुलाई’ (2012), ‘S/o सत्‍यमूर्ति’ (2015) और ‘अला वैकुंठपुरमुलु’ (2020) जैसी तीन सुपरहिट फिल्‍म दे चुके हैं। ऐसे में इस चौथी फिल्‍म को लेकर अभी से फैंस की धड़कन बढ़ गई है। सोमवार को मेकर्स से फिल्‍म की घोषणा करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है। 48 सेकेंड के वीडियो में दावा किया है कि यह जोड़ी इस बार कुछ ऐसा लेकर आ रही है, जो बड़े पर्दे को और भी बड़ा बना देगी। एक ऐसा विजुअल एक्‍सपीरियंस जो अब से पहले नहीं देखा गया है।

आइकॉनिक स्‍टार और ब्‍लॉकबस्‍टर डायरेक्‍टर की जोड़ी

अल्‍लू अर्जुन की इस नई फिल्‍म AA22 का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। इस फिल्‍म को अल्लू अरविंद और एस राधा कृष्ण के प्रोडक्शन बैनर गीता आर्ट्स और हरिका एंड हसीन क्रिएशन्स के तहत तैयार किया जाएगा। गीता आर्ट्स ने ट्विटर पर फिल्‍म की घोषणा करते हुए लिखा है, ‘डायनमिक जोड़ी वापस आ गई है! आइकॉनिक स्टार अल्‍लू अर्जुन और ब्लॉकबस्टर डायरेक्‍टर त्रिविक्रम अपनी चौथी फिल्म के लिए फिर साथ आ रहे हैं!’

फिल्‍म के ऐलान के बाद फैंस में बढ़ी एक्‍साइटमेंट

मेकर्स का दावा है कि यह अल्लू अर्जुन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म होगी। इस फिल्‍म का ऐलान होते ही अल्लू अर्जुन के फैंस की बांछे ख‍िल गई हैं। फैंस को उम्‍मीद है कि त्र‍िविक्रम और अल्‍लू की यह जोड़ी ‘पुष्‍पा’ से भी बड़ी हिट लेकर आएगी। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा है, ‘बेस्ट फिल्म मेकर-एक्टर की जोड़ी। इसके लिए इंतजार करना मुश्‍क‍िल है!’ एक अन्‍य ने लिखा है, ‘यह सबसे जादुई कॉम्बो है। दोनों फिर से वापस आ रहे हैं।’

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds