ज्ञान, गति के बाद अब संकल्प : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

रायपुर : छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मंगलवार को 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया. ये राज्य की बीजेपी सरकार का तीसरा बजट है. इसमें हर वर्ग का ख्याल रखा गया है. जिनमें महिला, गरीब, अन्नदाता और युवा पर विशेष तौर पर फोकस रहा. इस बार ‘SANKALP’ की थीम पर बजट पेश किया गया.
क्या है ‘SANKALP’ थीम?
वर्ष 2026-27 के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेपरलैस बजट पेश किया गया. वित्त मंत्री ने छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता का आभार जताया है. वित्त मंत्री ने कहा कि हमारे विकास का केंद्र GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) थी, जिसे के लिए गति की रणनीति अपनायी गई थी. इस बार GYAN के कल्याण के लिए बजट की थीम ‘SANKALP’ है. जनता जनार्दन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता, निष्ठा, समर्पण और दीर्घसंकल्प को रेखांकित करता है.
वित्त मंत्री ने आगे कहा कि कोई लक्ष्य पूरा होता है, संकल्प से. क्षमता कम या ज्यादा हो सकती है. दृढ़ इरादा मजबूत है तो कोई भी लक्ष्य नतमस्तक हो जाता है. ‘SANKALP’ का वित्त मंत्री ने अर्थ बताया-
S- समावेशी विकास
A- अधोसंरचना
N- निवेश
K- कुशल मानव संशाधन
A- अंत्योदय
L- लाइवलीहुड
P- पॉलिसी से परिणाम तक
छत्तीसगढ़ की माटी का तिलक
बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने छत्तीसगढ़ की माटी का तिलक लगाया. उन्होंने बजट भाषण की शुरुआत कविता की पंक्तियों से की. उन्होंने कहा कि ना चंदन से ना कुमकुम से श्रृंगार कर के आया हूं, ना रोली से ना वंदन से ना मस्तक सजाकर आया हूं, स्वयं ईश्वर भी जो कामना करें वो सौभाग्य जगाकर आया हूं, मैं अपने छत्तीसगढ़ की माटी से तिलक लगाकर आया हूं.
बजट में 2 एजुकेशन सिटी की स्थापना का ऐलान
वित्त मंत्री ने सदन में बताय कि अबूझमाड़ और जागरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी की स्थापना होगी. इसके लिए सौ-सौ करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. बस्तर नेट परियोजना के लिए 5 करोड़ रुपए का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है. बस्तर मुख्यमंत्री बस योजना के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. होम स्टे योजना के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. मैनपाट के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. निवेश अनुदान के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.
जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज
वित्त मंत्री ने बताया कि जगदलपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा. इसके लिए 50 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों और विशेषज्ञों की भर्ती भी इसके लिए की जाएगी. मंत्री ने बस्तर पर विशेष फोकस करते हुए कहा कि बस्तर में सड़कों का जाल बिछेगा. अलग-अलग सड़कों के लिए करोड़ों रुपए की राशि जारी की गई है. बस्तर में 68 किलोमीटर नहर का निर्माण कराया जाएगा. वहीं सरगुजा और बस्तर प्राधिकरण की राशि 50 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 75 करोड़ रुपए कर दी गई है.
विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट 2026-27 पेश किया. इस बार का बजट 1 लाख 72 हजार करोड़ है. वहीं इस बजट में महिलाओं और बच्चियों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं. जिसमें रानी दुर्गावती योजना और महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना की शुरुआत की जाएगी.
क्या है रानी दुर्गावती योजना?
वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने रानी दुर्गावती योजना का ऐलान किया.
इसके तहत बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रू की राशि दी जाएगी.
महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान
मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना
इस योजना के जरिए राज्य की महिलाओं को धार्मिक केंद्रों का भ्रमण कराया जाएगा. इस योजना के जरिए महिलाओं के विकास पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाएगा.
महतारी वंदन योजना पर बड़ा ऐलान
सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए महतारी वंदन योजना पर 8200 करोड़ का प्रावधान किया है.
प्रदेश में बनेंगे 250 महतारी सदन
सरकार ने ऐलान किया है कि प्रदेश में 250 महतारी सदन बनेंगे, जसके लिए 75 करोड़ का प्रावधान किया गया है.
मितानिन कल्याण निधि
सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए मितानिन कल्याण निधि पर 350 करोड़ का प्रावधान किया है.
मिशन वात्सल्य योजना
सरकार ने वर्ष 2026-27 में मिशन वात्सल्य योजना के लिए 80 करोड़ का प्रावधान किया है.
महतारी वंदन योजना के लिए 800 करोड़ रुपए का बजट
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि महतारी वंदन योजना की शुरुआत से लेकर अब तक 14 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान किया जा चुका है. छत्तीसगढ़ में 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जा रहा है, जबकि प्रदेश की आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 800 करोड़ रुपए का बजट बनाया है.
मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए कितना प्रावधान?
वर्ष 2026-27 के लिए वित्त मंत्री ने 1.72 लाख करोड़ का बजट पेश किया. राज्य के बड़े शहरों में परिवहन व्यवस्था को रफ्तार देने के लिए राशि का प्रावधान किया गया है. बजट में वित्त मंत्री ने 9450 करोड़ रुपये मेट्रो के लिए तय किया गया. जिसे और आगे बढ़ाया जाएगा.
इन दो शहरों के बीच दौड़ेगी मेट्रो
छत्तीसगढ़ की राजधानी समेत दूसरे शहरों में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए राज्य सरकार ने मेट्रो ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. रायपुर, नवा रायपुर, भिलाई और दुर्ग को मिलाकर स्टेट कैपिटल रीजन बनाने का प्लानिंग है. इससे ट्रैफिक का दबाव बढ़ेगा. सरकार ने मेट्रो रेल चलाने का प्लान तैयार किया है. रायपुर से दुर्ग के बीच मेट्रो संचालित करने की प्लानिंग है.
छत्तीसगढ़ सरकार ने राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण विधेयक-2025 पारित कर दिया है. रायपुर से दुर्ग के लिए डीपीआर मंजूर करके 5 करोड़ रुपये के फंड ऐलान किया है. प्रदेश के दोनों बड़े शहरों के बीच मेट्रो के चलने से कनेक्टिविटी बेहतर होगी और नागरिक सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी.
सदन में बजट पेश करते हुए मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि किसानों के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है. उन्होंने बजट में किसानों को मिलने वाले लाभ के बारे में बताया कि किसानों को ब्याज मुक्त लोन मिलेगा. इसके लिए सरकार ने 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है.
दलहन के लिए बजट में 100 करोड़ का प्रावधान
वित्त मंत्री ने कहा कि दलहन फसलों के लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है. सरकार ने कृषि पंपो के लिए बजट में 5500 करोड़ का प्रावधान किया है. वहीं मार्कफेड के लिए सरकार ने बजट में 6000 करोड़ का प्रवधान किया है. उन्होंने बताया कि सरकार ने 437 लाख मिट्रिक की धान खरीदी की गई है.
सिकासार लिंर्किंग परियोजना के लिए 3047 करोड़ का प्रावधान
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश करते हुए कहा कि सिकासार लिंकिंग परियोजना के लिए सरकार ने 3047 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. उन्होंने बताया कि भूमिहीन किसाना परिवारों के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है. वहीं नेचुरल फॉर्मिंग के लिए सरकार ने बजट में 40 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है.