लॉगिन

अंतर्जातीय प्रेम विवाह के बाद ‘हुक्का पानी’ बंद, न्याय की गुहार लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित जोड़ा

Chhattisgarh July 10, 2025 रिपोर्टर: shailesh
अंतर्जातीय  प्रेम विवाह के बाद ‘हुक्का पानी’ बंद, न्याय की गुहार लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित जोड़ा

अंतर्जातीय प्रेम विवाह के बाद ‘हुक्का पानी’ बंद, न्याय की गुहार लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित जोड़ा

चांपा : एक प्रेमी जोड़े ने अंतरजातीय विवाह के बाद समाजिक बहिष्कार और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित अजय खूंटे और नेहा साहू ने बताया कि उन्होंने 5 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था, लेकिन आज भी समाज ने उन्हें स्वीकार नहीं किया।नेहा ने अपनी मां सुलेखा साहू सहित महिला समूह के अन्य सदस्यों पर नामजद शिकायत की है। पीड़ितों के अनुसार, समाज ने उनका हुक्का-पानी बंद कर दिया है।

आसपास के लोग उनकी किराना दुकान से सामान खरीदने से मना कर रहे हैं। इतना ही नहीं, समाज के लोगों ने उठने-बैठने पर जुर्माना लगाकर लाखों रुपये की वसूली भी की है। नेहा और अजय का आरोप है कि समूह के सदस्य लगातार पैसों की मांग कर रहे हैं, और इनकार करने पर गाली-गलौज के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी देते हैं।

घर आए मेहमानों को घेरकर मारपीट की जाती है और घर में पत्थरबाजी तक की घटनाएं हो रही हैं।पीड़ित दंपत्ति ने सीसीटीवी कैमरों में दर्ज गाली-गलौज और मारपीट के वीडियो भी बतौर सबूत पेश किए हैं। उनका आरोप है कि जब वे थाना चांपा शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, तो पुलिस ने FIR लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद थक हारकर वे एसपी कार्यालय पहुंचे। हालांकि आला अधिकारी ने अब पीड़ित को आश्वाशन दिए इस तरह के गतिविधि में शामिल करने वाले के ऊपर तत्काल जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds