होली के बाद बुध चलेंगे उल्टी चाल, इन राशियों को कर देंगे पैसे के लिए मोहताज

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 2 अप्रैल को बुध ग्रह मेष राशि में वक्री होंगे। बुध के वक्री चाल से सभी राशियों के जीवन पर प्रभाव दिखाई देगा। इस दौरान कुछ राशि के जातकों को प्रेम जीवन में खुशियां मिलेंगी, तो कुछ लोगों को करियर में प्रगति होगी। हालंकि कुछ राशिवालों के लिए बुध का वक्री आर्थिक संकट लेकर आ सकता है।

बुध ग्रह के वक्री होने पर इन्हें परेशानी होगी

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं। आपकी आमदनी प्रभावित होगी। इस अवधि में निवेश न करने की सलाह की जाती है।

वृषभ राशि

बुध के वक्री होने पर वृषभ राशिवालों को आर्थिक स्थिति पर विशेष ध्यान देना होगा। खर्चे आपको तनाव में डाल सकते हैं। फिजूलखर्ची से बचना होगा। धन हानि की स्थिति भी बनी हुई है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों को पैसों को लेकर थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। आर्थिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। बुध के प्रभाव से खर्चों को संभाल पाना मुश्किल हो सकता है।

मकर राशि

इस राशि के व्यापारियों के लिए मुनाफा कमाना मुश्किल होगा। आपको टारगेट पूरा करने में परेशानी आ सकती है। कम मुनाफा की वजह से आर्थिक बोझ बढ़ सकता है।

धनु राशि

बुध के वक्री होने पर धनु राशिवालों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। खर्चे इतने बढ़ जाएंगे कि संभालना मुश्किल होगा। पैसों की कमी के कारण तनाव बढ़ सकता है। अगर शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो समय थोड़ा अनुकूल रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds