अमेरिका के बाद कनाडा के आसमान में दिखा UFO, फाइटर जेट ने किया शूट

ओटावा : पिछले एक हफ्ते से अमेरिका के आसमान में कई संदिग्ध ऑब्जेक्ट देखे जा चुके हैं। ये ऑब्जेक्ट अमेरिका के पड़ोसी देशों तक फैले हैं। AUS फाइटर जेट ने उत्तरी अमेरिकी पड़ोसियों के एक संयुक्त अभियान में शनिवार को कनाडा के ऊपर एक अज्ञात ऑब्जेक्ट को मार गिराया। न्यूज एजेंसी एएफपी ने बताया कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि उन्होंने ऑब्जेक्ट को मार गिराने का आदेश दिया था। हालिया खुफिया हवाई घुसपैठ की सीरीज में यह ताजा मामला है।

कनाडा से एक दिन पहले अमेरिका ने शुक्रवार को अलास्का के ऊपर उड़ रहे एक अज्ञात ऑब्जेक्ट को मार गिराया था। ट्रूडो ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा, ‘कनाडाई और अमेरिकी विमान साथ आए और एक यूएस एफ-22 ने ऑब्जेक्ट पर सफलतापूर्वक फायर किया। ट्रूडो ने कहा कि युकोन में कनाडाई सेना अब ‘ऑब्जेक्ट के मलबे को रिकवर करेगी और उसकी जांच करेगी।’ उन्होंने कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ हालिया घुसपैठ पर बात की। कनाडा के रक्षा मंत्री अपने अमेरिकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन से भी बात की।

नाटो ने भी जताई चिंता

कनाडा की रक्षा मंत्री अनीता आनंद ने ट्वीट किया, ‘दोनों देशों ने फिर एक बार पुष्टि की है कि हम हमेशा एक साथ अपनी संप्रभुता की रक्षा करेंगे।’ शनिवार के ऑपरेशन से पहले अमेरिका ने बुधवार को दावा किया था कि उसने जिन चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया, वह एक ‘बेड़े’ का हिस्सा था, जो पांच महाद्वीपों में फैला हुआ है। नाटो ने भी इस पर चिंता जताई है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को ऑब्जेक्ट को नीचे गिराने के लिए अमेरिकी और कनाडाई विमानों ने एक साथ उड़ान भरी।

अमेरिका चीन के बीच तनाव बढ़ा

पिछले हफ्ते अमेरिका में दिखे चीन के जासूसी गुब्बारे ने अमेरिका और चीन के बीच नए सिरे से तनाव पैदा कर दिया है। अमेरिका ने उसे शूट कर नीचे गिरा दिया था। चीन ने स्वीकार किया था कि यह बैलून उसका था लेकिन दावा किया कि इसका उद्देश्य ‘जासूसी’ नहीं था। बीजिंग ने कहा था कि गुब्बारे का इस्तेमाल मौसम संबंधी जानकारी जुटाने के लिए किया जाता है। शनिवार को अमेरिका ने चीन की कई कंपनियों को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। इसे चीन के जासूसी गुब्बारे के खिलाफ बदले की कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds