50 साल बाद सूर्य ग्रह बनाएंगे अद्भुत संयोग, इन तीन राशि वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस

सनातन धर्म में मकर संक्रांति पर्व तब मनाया जाता है, जब सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। 15 जनवरी को सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं, वहीं दूसरी ओर मंगल और गुरु ने भी राशि परिवर्तन किया है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, सूर्य देव के मंगल और गुरु ग्रह के साथ मित्रवत संबंध है, इसलिए मकर राशि के सूर्य देव में आने पर इस बार 50 साल बाद अद्भुत संयोग निर्मित हो रहा है। इस कारण से मेष सहित कई राशि वालों की किस्मत खुल सकती है। यहां जानें सूर्य देव किन राशियों को फायदा पहुंचाएंगे।

मेष राशि की बदलेगी किस्मत

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का केंद्रीय प्रभाव फल दिखा सकता है। सूर्य ग्रह गुरु के साथ मेष राशि में विराजमान है तो ऐसी स्थिति में मेष राशि वालों पर देवी लक्ष्मी प्रसन्न होगी। अचानक कहीं से धन की प्राप्ति होगी। आपकी योजनाएं सफल होगी और काम में सफलता मिलेगी। समाज में मान सम्मान भी बढ़ेगा।

कर्क राशि को मिलेगी तरक्की

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, सूर्य देव का गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए फायदेमंद होगा। सूर्य कर्क राशि के जातकों की कुंडली में सप्तम भाव पर है और इससे उनकी तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। कर्क राशि के जातक नया मकान खरीद सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव कम हो सकता है।

तुला राशि वालों को विदेश यात्रा के अवसर

सूर्य देव के प्रभाव से तुला राशि वालों को विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव खत्म हो सकता है। नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं, ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। सेहत में भी लाभ होगा। कारोबार में लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds