24 घंटे बाद शनि का शतभिषा नक्षत्र में होगा प्रवेश, इन राशियों को होगी धन-दौलत की प्राप्ति

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिदेव कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। 24 नवंबर (शुक्रवार) को छाया पुत्र शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। 27 नक्षत्रों में शतभिषा 24वां नक्षत्र है। इस नक्षत्र के स्वामी राहु और कुंभ राशि है। कर्मफलदाता के शतभिषा नक्षत्र में जाने से कुछ राशियों को अपार सफलता मिल सकती है।

शनि का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कब होगा?

शनिदेव 24 नवंबर को दोपहर 03.04 मिनट में शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जहां 6 अप्रैल, 2024 को दोपहर 03.55 मिनट तक रहेंगे।

मेष राशि

इस राशि के जातकों की अभिलाषा पूरी होगी। जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। नए साल में आर्थिक स्थिति के साथ बैंक बैलेंस बढ़ेगा। योग्यता के बल पर नई उपलब्धि हासिल करेंगे। शत्रु आपके सामने मौन धारण कर लेंगे।

मिथुन राशि

इस राशि वालों को मेहनत का फल मिलेगा। पेशेवर जीवन में सफलता मिलेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समय का उचित सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे। आपके संपर्क बड़े अधिकारियों से मजबूत होंगे। नई जानकारियां हासिल होंगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए पेशेवर जीवन सुखद रहेगा। शनिदेव आपको मजबूती प्रदान करेंगे। आपके विवाह संबंधी योजनाएं बन सकती है। व्यापारियों को मनमाफिक सफलता मिलेगी।

Back to top button

This will close in 20 seconds