2 दिन बाद पलट जाएगी इन राशि वालों की किस्मत, सूर्य-मंगल की युति से मिलेगा जमकर लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 17 अगस्त 2023 को सूर्य गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य एक साल बाद अपनी ही राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। सूर्य का राशि परिवर्तन कर अपनी राशि में प्रवेश करना काफी बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है। सिंह राशि में ग्रहों के सेनापति मंगल पहले से ही विराजमान हैं। इस तरह सूर्य के गोचर से सिंह राशि में सूर्य और मंगल की युति बनेगी।

सूर्य और मंगल की युति का बनना सभी राशियों पर प्रभाव डालने वाला है। वहीं, 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें मंगल और सूर्य की युति जमकर लाभ देने वाली है। आइए, जानते हैं कि वे राशियां कौन-सी हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि में ही सूर्य और मंगल की युति बन रही है। इस राशि के जातकों के लिए यह बेहद शुभ है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होगा। परिवार में किसी बड़े आयोजन के होने से खुशियां आएंगी। आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। अचानक कहीं से पैसा मिल सकता है। वाणी के दम पर काम बनेंगे।

वृश्चिक राशि

सूर्य और मंगल की युति से वृश्चिक राशि वाले जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति होने वाली है। आय के नए स्रोत बनेंगे। व्यापारियों को मुनाफा होगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। निवेश से लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। धन लाभ हो सकता है। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को सूर्य और मंगल की युति से काफी लाभ मिलने वाला है। इन लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। तेजी से काम बनेंगे। आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। धन लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के लिए यह समय काफी शुभ है। नई नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं। जीवन में कोई बड़ा बदलाव होगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button