लॉगिन

बागिन मां के साथ कदम मिलाकर चल रहे दो शावक आए नजर, Video वायरल

Madhya Pradesh November 23, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
बागिन मां के साथ कदम मिलाकर चल रहे दो शावक आए नजर, Video वायरल

बागिन मां के साथ कदम मिलाकर चल रहे दो शावक आए नजर, Video वायरल

सिवनी। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सिवनी (Seoni) जिले के पेंच टाइगर रिजर्व (Pench Tiger Reserve) से खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, यहां बाघों के कुनबे में इजाफा हुआ है। एक बार फिर पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ के शावकों की किलकारी सुनाई दी है। झंडीमट्टा बाघिन ने शावकों को जन्म दिया है।

मध्य प्रदेश में हो रही बाघों की मौत के बीच सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व से खुशखबरी सामने आई है। यहां की झंडीमट्टा बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया है। मांद से निकलने के बाद पहली बार यह दो नन्हे शावक टूरिया गेट के प्रवेश द्वार में नजर आए हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds