CG Transfer : छत्‍तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, 4 आईएएस को मिली नई पोस्टिंग, यहां देखिए तबादले की लिस्‍ट

रायपुर। साय सरकार ने छत्‍तीसगढ़ में एक बार फिर आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सामान्‍य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार चार आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इस आदेश के मुताबिक, रायपुर के संभाग आयुक्त महादेव कावरे को बिलासपुर संभाग का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे 2008 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

जबकि नीलम एक्का को सचिव मंत्रालय बनाया गया है। वहीं राजेंद्र कटारा को मिशन संचालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कटारा के पास राज्य शैक्षिक व अनुसंधान परिषद के संचालक तथा मिशन संचालक राज्य साक्षरता मिशन के अतिरिक्त प्रभार में भी है। जनक प्रसाद पाठक को आयुक्त उच्च शिक्षा के पद पर नियुक्त कर दिया गया। राज्य शासन ने बुधवार को आईएएस अफसरों का तबादला आदेश जारी किया।

तीन घंटे में बदला तबादले का आदेश

दरअसल, बुधवार रात प्रशासन ने अचानक चार आईएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया, लेकिन सिर्फ तीन घंटे बाद ही इसमें बदलाव कर दिया गया। रात 8 बजे जारी किए गए आदेश के अनुसार, बिलासपुर के कमिश्नर नीलम एक्का को हटाकर जनक पाठक को उनकी जगह कमिश्नर बनाया गया था। साथ ही, आर. प्रसन्ना को उच्च शिक्षा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार और राजेंद्र कटारा को राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। नीलम एक्का को मंत्रालय भेजा गया था।

हालांकि, कुछ ही घंटों बाद इस आदेश को संशोधित कर दिया गया। नए आदेश के तहत रायपुर संभाग के कमिश्नर महादेव कावरे को बिलासपुर संभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया, और जनक प्रसाद पाठक को आयुक्त उच्च शिक्षा के पद पर नियुक्त कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds