नशे के सौदागरों पर एक्शन : दो सप्लायरों से 31 लाख की नशीली टेबलेट्स और इंजेक्शन बरामद
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की पुलिस लगातार नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई कर नशीली टेबलेट और इंजेक्शन के 2 सप्लॉयरों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सप्लायरों के पास से नशे के उपयोग में आने वाले एम्पुल्स के कुल 2150 नग और टेबलेट 23648 नग बरामद किया है। एम्पुल्स 11 लाख रुपए और टेबलेट की कीमत 20 लाख रूपए बताई जा रही है। दोनों की कीमत कुल कीमत 31 लाख रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि, गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। पूर्व में पकड़े गए आरोपियों से सबूत मिला था। मामला सिविल लाईन थाना क्षेत्र का है ।
ट्रक में सकरकंद के बीच छुपाकर ले जाते 61 लाख का गांजा पकड़ा गया
इधर, कवर्धा जिले में पुलिस ने नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ट्रक से 61 लाख रुपये से अधिक का गांजा बरामद किया है। ओडिशा से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज गांजा ले जा रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।