लॉगिन

एसिड फेंकने वाला पकड़ा गया : लाइब्रेरी से लौट रही छात्रा को बनाया शिकार, प्रेम का प्रस्ताव ठुकराने पर युवक ने की गंदी हरकत

Chhattisgarh October 7, 2026 रिपोर्टर: shailesh
एसिड फेंकने वाला पकड़ा गया : लाइब्रेरी से लौट रही छात्रा को बनाया शिकार, प्रेम का प्रस्ताव ठुकराने पर युवक ने की गंदी हरकत

एसिड फेंकने वाला पकड़ा गया : लाइब्रेरी से लौट रही छात्रा को बनाया शिकार, प्रेम का प्रस्ताव ठुकराने पर युवक ने की गंदी हरकत

बालोद : लाइब्रेरी सेलौट रही छात्रा पर एसिड फेकने वाले दो युवक पकड़े गए है। इनमें एक मुख्य साजिशकर्ता है और दूसरा वह जिसने युवती के चेहरे पर एसिड फेका आरोपियों के बारे में बालोद पुलिस के मुताबिक, 20 साल का यश कुमार सोनकर जो कि नेवारिकला बालोद का निवासी है। वह युवती से एकतरफा प्यार करता था।

प्रेम का इजहार युवती की ओर से ठुकराए जाने के बाद युवक अपमानित होकर इतकाम लेने की फिराक मे था। इसी के चलते यश कुमार सोनकर ने अपने एक 20 वर्षीय साथी भैरमगढ़, बीजापुर निवासी करण कुजाम के साथ युवती को दर्द देने की साजिश रची।

लाइब्रेरी से लौट रही थी युवती, तभी फेंका एसिड

घटना के वक्त युवती रोज की तरह पढ़ाई कर लाइब्रेरी से लौट रही थी। उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि आगे उसकी जिंदगी को दर्द से भर देने की साजिश रची गई है। 5 अक्टूबर की दोपहर 12:30 बजे के लगभग अचानक चेहरे पर कपड़ा ढके हुए युवक ने एसिड फेक दिया। बालोद पुलिस ने कुछ ही घंटो के भीतर साजिश की परते खोल डाली। पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता और बीजापुर से बुलाए गए उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर भर के CCTV खंगाले गए

बालोद पुलिस के मुताबिक, इस बर्बर घटना को देखते हुए विशेष टीमें बनाई गई। शहर के चप्पे-चप्पे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया और तकनीकी साक्ष्यों को बारीकी से जोड़ा गया। जांच की सुई तेजी से कुंदरूपारा बालोद निवासी युवती के पूर्व परिचित युवक यश कुमार सोनकर की ओर आकर टिक गई। हिरासत में लिए जाने पर यश ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कहानियाँ सुनाई, लेकिन साइबर सेल के तकनीकी प्रमाणों और खाकी की सख्त पूछताछ के आगे उसकी चालाकी ज्यादा देर नहीं टिकी।

पुलिस की इस टीम ने आरोपियों को दबोचा

अब बालोद पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बर्बर घटना के आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी बालोद शिशुपाल सिन्हा, थाना प्रभारी गुरुर मुकेश सिंह, साइबर प्रभारी धरम भुआर्य और आरक्षक संजय सोनी समेत समस्त कोतवाली व साइबर सेल टीम की तत्परता सराहनीय रही।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds