Site icon khabriram

पत्नी की हत्या कर आरोपी पति पंहुचा थाने, कहा “पत्नी के चरित्र पर था शंका”

charitra shanka

बिलासपुर : जिले के सीपत में पत्नी की हत्या कर आरोपी पति थाने पहुंच गया। पहले तो उसकी बात पर पुलिस को भरोसा नहीं हुआ। लेकिन, जब गांव के कोटवार भी उसके पीछे-पीछे थाने पहुंचा तब पुलिस हरकत में आई।

ग्राम सेलर निवासी करण सूर्यवंशी (24) 12वीं तक पढ़ाई के बाद प्राइवेट जॉब करता है। ग्राम रमतला गांव के ही रितिका (21) से छह माह पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से करण अपनी पत्नी की चरित्र पर शक करने लगा था। उसे शक था कि पड़ोसी युवक के साथ उसके अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था और वह अपनी पत्नी की पिटाई कर उसे प्रताड़ित करता था।

आरोपी बोला- कितना नजर रखता, इलसिए मार डाला

रविवार की रात में आरोपी का उसकी पत्नी रितिका से विवाद हुआ था। इसके चलते दोनों रात भर सोए नहीं और आपस में झगड़ा चलता रहा। इस दौरान उनके बीच विवाद इतना बढ़ा कि उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

इसके बाद रात में उसने लाश को कमरे में ही छिपा दिया। सोमवार को उसने इस घटना की जानकारी अपने पिता को दी और फिर खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। उसने पुलिस से कहा कि उसकी पत्नी की चरित्र पर शक था। उस पर रोज नजर रखता था। अब रोज-रोज कितनी नजर रखता, इसलिए मारना ही ठीक समझा। अब पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

डर के कारण कुर्सी में बैठे रहा आरोपी

पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी युवक पहले उसकी लाश को जमीन में रखकर बिस्तर में सोने की कोशिश करने लगा। लेकिन, डर के कारण वह सो नहीं पाया। तब उसने शव को कमरे में छिपा दिया और सोने के लिए किचन में चला गया। इसके बाद भी उसे नींद नहीं आई, फिर कुर्सी में बैठे रहा। सुबह उसने अपने पिता को बीवी की हत्या करने की जानकारी दी। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे थाने पहुंचकर पत्नी की हत्या करने की बात कही।

दो बार पत्नी को छोड़ दिया था मायके

इधर, आरोपी युवक के ससुरालवालों ने पुलिस को बताया कि वह शादी के पहले से ही उसकी चरित्र पर शक करता था। इसके चलते उनके बीच ब्रेकअप भी हो गया था। फिर बाद में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। शादी होने के बाद भी उनकी बेटी ससुराल में खुश नहीं थी। आरोपी करण सूर्यवंशी उस पर शंका कर आए दिन मारपीट करता था। इस बीच वह दो बार उसे मायके में छोड़ दिया था। फिर बाद में ससुराल लेकर आ गया। उन्हें पता होता कि आरोपी उनकी बेटी को मार देगा, तो उसे ससुराल ही नहीं भेजते।

Exit mobile version