लॉगिन

यूट्यूब देखकर एटीएम काटने पहुंचा आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया

Chhattisgarh March 25, 2026 रिपोर्टर: shailesh
यूट्यूब देखकर एटीएम काटने पहुंचा आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया

यूट्यूब देखकर एटीएम काटने पहुंचा आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया

कवर्धा : कबीरधाम जिले में पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ी चोरी की वारदात टल गई, जहां लोहारा थाना क्षेत्र में एक युवक यूट्यूब से सीखी तकनीक के जरिए एटीएम मशीन काटकर लाखों रुपए लूटने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे गैस कटर और अन्य उपकरणों के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया,

आरोपी की पहचान नंदलाल साहू (30) के रूप में हुई है जिसने कर्ज से परेशान होकर अपराध का रास्ता चुना और ऑनलाइन वीडियो देखकर एटीएम काटने की पूरी योजना बनाई, उसने गैस कटर, गैस और ऑक्सीजन सिलेंडर, सब्बल, नकाब समेत कई उपकरण जुटा लिए थे, पूछताछ में उसने यह भी कबूल किया कि वह पहले सहसपुर लोहारा, बिडोरा चौक, शांतिनगर और छुईखदान के एटीएम में चोरी की कोशिश कर चुका था लेकिन हर बार नाकाम रहा,

दरअसल पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में छेड़छाड़ की शिकायत के बाद पुलिस पहले से सतर्क थी और एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर एटीएम की नियमित जांच और रात्रि गश्त बढ़ा दी गई थी, इसी दौरान 24 मार्च की रात गश्त कर रही टीम को एटीएम के पास संदिग्ध हालत में आरोपी दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया, तलाशी में उसके पास से गैस कटर मशीन, गैस व ऑक्सीजन सिलेंडर, लोहे का सब्बल, नकाब, रेनकोट, कंबल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई, पुलिस ने मौके पर ही सीन रीक्रिएट करवाया जिसमें उसने एटीएम काटने की पूरी प्रक्रिया बताई, समय रहते हुई इस कार्रवाई से लाखों रुपए की चोरी होने से बच गई,

वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल ने लोगों से अपील की है कि लालच में आकर अपराध का रास्ता न अपनाएं क्योंकि शॉर्टकट अपनाने से जिंदगी बर्बाद हो सकती है और ईमानदारी से कमाया गया धन ही सुरक्षित रहता है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds