नाबालिग से दुष्कर्म के बाद टांगी से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

सक्ती : सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त की रात आरोपी उमेश कुमार पलांगे, उम्र 32 वर्ष, नाबालिग के घर में घुसा और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने टांगी से बालिका के चेहरे, सिर और गले पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बालिका को उपचार के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की सूचना मिलते ही जैजैपुर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी को उसके ठिकाने पर घेराबंदी कर पकड़ा। घटना में इस्तेमाल खून लगी टांगी भी पुलिस ने बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद 6 अगस्त की रात करीब साढ़े 11 बजे उसे गिरफ्तार किया गया। 7 अगस्त को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद आरोपी को उपजेल सक्ती दाखिल कर दिया गया। मामले में जैजैपुर पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds