लॉगिन

कांकेर में पुलिस लाइन में 10 आवारा कुत्तों को गोली मारने का आरोप, वीडियो वायरल

Chhattisgarh July 12, 2025 रिपोर्टर: shailesh
कांकेर में पुलिस लाइन में 10 आवारा कुत्तों को गोली मारने का आरोप, वीडियो वायरल

कांकेर में पुलिस लाइन में 10 आवारा कुत्तों को गोली मारने का आरोप, वीडियो वायरल

कांकेर : पुलिस लाइन में 10 आवारा कुत्तों को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर कुत्तों के शव को बोरे में भरकर फेंकने का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच टीम गठित कर दी है।

कांकेर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कांकेर पुलिस लाइन परिसर में 10 आवारा कुत्तों को कथित तौर पर गोली मार दी गई। इसके बाद कुत्तों के शवों को बोरे में भरकर फेंकने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो के सामने आते ही जिलेभर में सनसनी फैल गई है।

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कई कुत्तों के शव बोरे में भरकर पुलिस लाइन परिसर से बाहर ले जाए जा रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

पुलिस ने गठित की जांच टीम

वीडियो वायरल होने के बाद कांकेर पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम गठित कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया वीडियो की सत्यता और घटना की पूरी सच्चाई जानने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारी का बयान

कांकेर पुलिस अधिकारी ने कहा — “सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच के लिए टीम बनाई गई है। यदि दोष सिद्ध होता है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds