Site icon khabriram

वास्तु के अनुसार रसोई में इस दिशा में ही रखनी चाहिए सब्जी, घर में रहेगी सुख-शांति

sabjiya

वास्तु शास्त्र में किसी भी चीज की रखने की दिशा तय है। आप वास्तु शास्त्र के नियमों को मानकर वास्तु दोष के प्रकोप से बच सकते हैं। घर में सब्जी रखने की भी दिशा वास्तु शास्त्र में तय है। ऐसे में आप सही दिशा में सब्जी को रखकर घर में हो रही परेशानियों को दूर कर सकती हैं।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

घर की इस दिशा में रखें सब्जी

रसोई में सब्जी रखने से पहले यह ध्यान रखें कि वह उत्तर पूर्व दिशा ही हो। यह माना जाता है कि इस दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में इस दिशा में सब्जी रखने से पहले उस स्थान को साफ कर दें। ऐसा न करने पर घर में वास्तु दोष हो सकता है।

जमीन पर न रखें फल और सब्जियां

हम अक्सर बाजार से सब्जी लाने के बाद सबसे पहले उसे घर में जमीन पर ही रख देते हैं। हम भूलकर भी ऐसा नहीं करना चाहिए। यह वास्तु दोष को जन्म दे सकता है। सब्जियों को मेज पर ही रखना चाहिए। यह आपके घर की परेशानियों को दूर कर सुख शांति लेकर आएगा।

सफेद रंग की थैली में लाएं सब्जियां

हम अक्सर घर से किसी भी रंग के बैग को उठाकर बाजार से सब्जी लाने निकल जाते हैं। हमें यह ध्यान में रखना चाहिए कि बैग का कलर सफेद ही हो। सफेद रंग शुभ माना जाता है। वास्तु के इस नियम को अपनाकर आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके घर में कलह-क्लेश की स्थिति कम हो जाएगी, इसलिए अब से जब भी बाजार जाए अपने साथ सफेद रंग का बैग ही लेकर जाएं।

Exit mobile version