वास्तु शास्त्र के अनुसार ये जानवर होते हैं शुभ, पालने से घर में आएगा सौभाग्य

कई लोग घरों में जानवर पालते हैं, जिससे उनका मन लगा रहता है। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि कई पशु-पक्षियों को पालना आपके घर के लिए काफी शुभ होता है। उनको पालने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे पशु-पक्षियों के बारे बताएंगे।

सुख-समृद्धि लाता है ये जानवर

खरगोश देखने में काफी अच्छा लगता है। उसकी उछल कूद से घर में सकारात्मक माहौल बन जाता है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से यह काफी शुभ होता है। खरगोश घर में होता है, तो सौभाग्य की वृद्धि होती है। घर में नकारात्मकता का वास हट जाता है। घर के सदस्यों के जीवन में सकारात्मकता प्रभाव पड़ता है।

इस दिशा में रखें मछलियों का टैंक

कुछ लोगों को घरों में मछलियों को पालने का काफी शौक होता है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से मछलियों को पालने से घर से नकारात्मकता दूर होती है। घर के सदस्यों के बीच खुशहाली आती है। घर की आर्थिक समस्या दूर हो जाती है। फिश टैंक घर के उत्तर पूर्व-दिशा या फिर दक्षिण-पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button