एसीबी को मिली बड़ी कामयाबी : फरार कारोबारी दिल्ली से गिरफ्तार, दुर्ग-भिलाई के 5 ठिकानो पर भी ताबड़तोड़ कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आबकारी घोटाले मामले में ईओडब्ल्यू एसीबी का छापा पड़ा है। अफसरों की टीम ने दुर्ग- भिलाई के पांच ठिकानों पर छापे मार करवाई की है। वहीं दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले के आरोपी और लंबे समय से फरारी काट कर रहे शराब कारोबारी को एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 808 की टीम ने शराब घोटाला मामले में बड़े शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। शराब कारोबारी को दिल्‍ली से अरेस्ट कर एसीबी रायपुर लेकर आ रही है। 2000 करोड़ के शराब घोटाले में कई ठिकानों पर छापेमारी जारी है। कारोबारी के कई ठिकानों पर एसीबी की ‘छापेमारी भी चल रही है। &08 में केस दर्ज करने के बाद से भाटिया  गिरफ्तारी से बचने भाग रहा था।

कारोबारी को दिल्‍ली से किया गया अरेस्ट

दो हजार करोड़रुपये के शराब घोटाले की जांच कर रही एसीबी को एक और बड़ी सफलता मिली है। घोटाले के आरोपीऔर एसीबी के राडार में रहे शराब कारोबारी विजय भाटिया को एसीबी ने दिल्‍ली स्थिति उनके ठिकाने से अरेस्ट कर लिया है। एसीबी कारोबारी को दिल्‍ली से अरेस्ट कर छत्तीसगढ़ लेकर आ रही है। एसीबी के अफसर आरोपी शराब कारोबारी को फ्लाइट से लेकर रायपुर आ रहे हैं। रायपुर लाने के बाद एसीबी कारोबारी से पूछताछ करेगी। इसके अलावा कानूनी कार्रवाई सहित अन्य औपचारिकताओं को पूरा करेगी।

कई ठिकानों पर एसीबी दबिश

आरोपी शराब कारोबारी विजय भाटिया एसीबी की वांटेड सूची में शामिल था।  जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर लाने के बाद एसीबी कारोबारी से पूछताछ के लिए स्पेशल कोर्ट में व्यवसायी भाटियो को पेश करेगी। शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके कई ठिकानरों पर एक साथ छापेमारी भी की जा रही है। एसीबी की अलग-अलग टीम रविवार सुबह से ही ठिकानों पर दबिश देकर दस्तावेजों की पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds