15 साल बाद फरार नक्सली गिरफ्तार, कई वारदातों में रहा शामिल; एसपी ने पांच हजार का रखा था ईनाम

बीजापुर  : बीजापुर में सुरक्षाबल के जवानों ने 15 साल बाद एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली ने सन् 2009 में अलग-अलग जगहों पर पुलिस पर फायरिंग व हमले की घटना में शामिल था। नक्सली की गिरफ्तारी के लिए बीजापुर एसपी ने पांच हजार रुपये की घोषणा की थी।

जानकारी के अनुसार, जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत गुरुवार को भोपालपटनम थाना व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने करकावाया की ओर निकली हुई थी। अभियान के दौरान करकावाया से नक्सली घटना में फरार आरोपी महेश तालांडी (38) पुत्र इस्तारी निवासी करकावाया को पकड़ा गया। पकड़ा गया आरोपी 1 नवंबर 2009 को भोपालपटनम थाना क्षेत्र के कुचनूर के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में व 19 मार्च 2009 को पोषणपल्ली मंदिर के पास पुलिस  टीम पर फायरिंग करने तथा 15 अप्रैल 2009 को चुनाव सुरक्षा ड्यूटी में तैनात जवानों को पोषणपल्ली के पास फायरिंग करने की घटना में शामिल था।

पकड़े गये नक्सली आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी बीजापुर ने पांच हजार का ईनाम घोषित किया था। आरोपी नक्सली के खिलाफ भोपालपटनम थाना में तीन स्थायी वारंट लंबित हैं। पकड़े गये फरार नक्सली के खिलाफ भोपालपटनम थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्ययालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds