लॉगिन

15 अगस्त को तिरंगा फहराने पर कर दी युवक की हत्या, ध्वजारोहण से बौखलाए नक्सली

Chhattisgarh August 21, 2025 रिपोर्टर: shailesh
15 अगस्त को तिरंगा फहराने पर कर दी युवक की हत्या, ध्वजारोहण से बौखलाए नक्सली

15 अगस्त को तिरंगा फहराने पर कर दी युवक की हत्या, ध्वजारोहण से बौखलाए नक्सली

कांकेर : छत्तीसगढ़ में लगातार ‘लाल आतंक’ के खिलाफ सुरक्षाबलों के जवानों की कार्रवाई और साय सरकार की आत्मसमर्पण नीति से नक्सली बौखलाने लगे हैं. यही वजह है कि वह बेगुनाहों को अपना निशाना बनाकर गुस्सा निकाल रहे हैं और एक बार फिर से खौफ पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. 3 दिन पहले भी प्रदेश के कांकेर जिले में नक्सलियों ने एक युवक की हत्या कर दी थी. अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. 15 अगस्त को युवक द्वारा नक्सलियों के स्मारक पर ध्वजारोहण किया गया था. इससे बौखलाए नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी.

तिरंगा फहराने पर कर दी युवक की हत्या

कांकेर जिले के रहने वाले मनेश नरेटी ने 15 अगस्त को नक्सलियों के स्मारक पर तिरंगा फहरा दिया था. साथ ही भारत माता की जय के नारे भी लगाए थे. अब युवक द्वारा नक्सलियों के स्मारक पर तिरंगा फहराने का वीडियो सामने आया है. मनेश नरेटी इस वीडियो में क्सली स्मारक पर तिरंगा फहराते और भारत माता की जय के नारे लगाते नजर आ रहा है. इस बात की जानकारी मिलते ही बिनागुंडा में दो दिनों पहले नक्सलियों ने मनेश नरेटी की हत्या कर दी.

मुखबिरी का आरोप लगाकर की थी हत्या

18 अगस्त को नक्सलियों के परतापुर एरिया कमेटी ने मनेश नरेटी को पुलिस का मुखबिर बताकर उसकी हत्या की थी. छोटेबेठिया थाना इलाके के बिनागुंडा गांव में हथियारबंद नक्सलियों ने कथित जन अदालत में आदिवासी युवा मनेश नरेटी को मौत की सजा सुनाई और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी.

बिनागुंडा गांव के मनेश नरेटी पर नक्सलियों ने पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया था. उसे सोमवार की रात उसके घर से उठाकर गांव के बीच ले गए. यहां ग्रामीणों को मीटिंग के नाम पर पहले से ही इकट्ठा किया गया था. इस कथित जनअदालत में नक्सलियों ने दो आदिवासी युवकों की पिटाई की. उन पर पुलिस को जानकारी देने और नक्सली गतिविधियों के बारे में सूचना देने का आरोप लगाया. उसके बाद मनेश को मौत के घाट उतार दिया. नक्सलियों ने परतापुर थाना इलाके में बैनर लगाकर इस पूरी घटना की जानकारी दी थी.

मौत की सजा की धमकी

इसके साथ ही नक्सलियों ने कोंगे पंचायत के सरपंच रामजी धुर्वा, डीआरजी के जोयो, बुद्धु, आयतू, टुब्बा कोरेटी, धनी और अर्जून ताती को चेतावनी देते हुए उन्हें मौत की सजा देने की धमकी भी दी थी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds