लॉगिन

होटल के कमरे से कूदी युवती, जीआरपी एसपी ऑफिस के कैंपस में गिरी, मौके पर हुई मौत

Chhattisgarh March 19, 2026 रिपोर्टर: shailesh
होटल के कमरे से कूदी युवती, जीआरपी एसपी ऑफिस के कैंपस में गिरी, मौके पर हुई मौत

होटल के कमरे से कूदी युवती, जीआरपी एसपी ऑफिस के कैंपस में गिरी, मौके पर हुई मौत

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रेलवे स्टेशन के पास एक युवती ने होटल के कमरे से कूदकर आत्महत्या कर ली है। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद मृतका क शव को पुलिस की टीम ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार रायपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित सिद्धि विनायक नाम के होटल में रुकी एक लड़की ने बुधवार दोपहर कमरे से छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद युवती सीधे जीआरपी एसपी ऑफिस कैंपस में गिरी। युवती को सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवती के शव के पास से होटल के कमरे की चाबी बरामद हुई है, जिसके मुताबिक युवती होटल के रूम नंबर 405 में रुकी हुई थी और इसी कमरे से उसने छलांग लगाई है।

मानसिक रूप से परेशान थी युवती

इस हादसे की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक सामने आई जानकरी के अनुसार, युवती मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है। वहीं पुलिस की टीम होटल स्टाफ और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस की टीम युवती के आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds