लॉगिन

युवक की बेरहमी से हत्या : पुराने विवाद पर हुई हत्या, वारदात से इलाके में फैली सनसनी

Chhattisgarh October 30, 2025 रिपोर्टर: shailesh
युवक की बेरहमी से हत्या : पुराने विवाद पर हुई हत्या, वारदात से इलाके में फैली सनसनी

युवक की बेरहमी से हत्या : पुराने विवाद पर हुई हत्या, वारदात से इलाके में फैली सनसनी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, खुर्सीपार थाना अंतर्गत तिरंगा नगर में पुरानी विवाद को लेकर युवक की 4 से 5 लोगों ने मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजवा कर सभी संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मौके पर  फोरेंसिक विभाग की टीम भी पहुंची है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds