लॉगिन

घर के सामने बैठे एक युवक कटर से ताबड़तोड़ हमला, इलाके में दहशत

Chhattisgarh May 5, 2026 रिपोर्टर: shailesh
घर के सामने बैठे एक युवक कटर से ताबड़तोड़ हमला, इलाके में दहशत

घर के सामने बैठे एक युवक कटर से ताबड़तोड़ हमला, इलाके में दहशत

दुर्ग : दुर्ग से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ एक बार फिर कटरबाजी की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है। उतई थाना क्षेत्र में घर के सामने बैठे एक युवक पर अज्ञात हमलावर ने कटर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में युवक के छाती और हाथ पर गहरे जख्म आए हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक मरोदा का रहने वाला बताया जा रहा है, जिसे आनन-फानन में अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।फिलहाल हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश जारी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds