लॉगिन

नरहरा वाटरफॉल में डूबने से रायपुर के युवक की मौत, दोस्तों के साथ आया था पिकनिक मनाने

Chhattisgarh December 2, 2025 रिपोर्टर: shailesh
नरहरा वाटरफॉल में डूबने से रायपुर के युवक की मौत, दोस्तों के साथ आया था पिकनिक मनाने

नरहरा वाटरफॉल में डूबने से रायपुर के युवक की मौत, दोस्तों के साथ आया था पिकनिक मनाने

धमतरी : जिले में स्थित नरहरा वाटरफॉल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। 21 घंटे की रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसके शव को बरामद कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

यह पूरा मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है। यहां दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया एक युवक नरहरा वाटरफॉल में डूब गया। बताया जा रहा है कि जब वो अपने दोस्तों के साथ नहा रहा था, तभी गहरे पानी में डूबने से वो लापता हो गया था। 21 घंटे की रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसके शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम तोरण नायक था, जो कि रायपुर का रहने वाला था। 30 नवंबर को वह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने नरहरा वाटरफॉल आया हुआ था। वाटरफॉल के किनारे नहाते समय तोरण का पैर फिसल गया और वो 20 फिट नीचे पानी से भरे खाई में जा गिरा और डूब गया।

जांच में जुटी पुलिस

इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस की टीम गोताखोरों को लेकर घटना स्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। 30 नवंबर की शाम तक उसका कोई पता नहीं चला। 1 दिसंबर की सुबह एक बार फिर जब रेस्क्यू अभियान चलाया गया, तो उसकी लाश मिल गई। इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds