घर जा रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, इलाके में हड़कंप… पुलिस जांच में जुटी…

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के जीपीएम से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चार आरोपियों ने एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, नाबालिग आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

घटना मरवाही थाना क्षेत्र की है। शिकायत के मुताबिक, पीड़िता 35 वर्षीय विवाहिता किसी काम से मरवाही गई थी। काम खत्म होने के बाद अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान नाबालिग समेत चार लोगों ने महिला का अपहरण किया और उसे अपने साथ जबरदस्ती सुनसान जगह पर ले गये। यहां पर जान से मारने की धमकी देकर दो आरोपियों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। अन्य दो आरोपी घटना के दौरान वहीं मौजूद रहे।

पीड़िता जैसे-तैसे आरोपियों के चंगुल से खुद को छुड़ाकर अपने घर पहुंची और परिजनों के साथ इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुये अमोल प्रजापति 35 वर्ष, राजा उर्फ राजकुमार 25 वर्ष और प्रेमचंद्र भेना 25 वर्ष को गिरफ्तार किया।

आरोपियों ने अपराध को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है। वहीं, घटना में शामिल नाबालिग फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds