जादू-टोना के शक मे ग्रामीण की निर्मम हत्या : धारदार हथियार से गला रेतकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

दंतेवाड़ा | छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सचिव पारा हीरानार में जादू-टोना के शक में एक ग्रामीण की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक कई दिनों से बीमार चल रहा था और बीमारी की हालत में अपने घर के बाहर सोया हुआ था।

इसी दौरान आरोपी ने अचानक उस पर हमला कर दिया और गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds