लॉगिन

सुशासन तिहार में अनोखी तस्वीर, दिव्यांग का आवेदन लेने खुद मंच से नीचे आए अरुण साव, सीढ़ियों पर बैठकर सुनी समस्या

Chhattisgarh June 3, 2026 रिपोर्टर: shailesh
सुशासन तिहार में अनोखी तस्वीर, दिव्यांग का आवेदन लेने खुद मंच से नीचे आए अरुण साव, सीढ़ियों पर बैठकर सुनी समस्या

सुशासन तिहार में अनोखी तस्वीर, दिव्यांग का आवेदन लेने खुद मंच से नीचे आए अरुण साव, सीढ़ियों पर बैठकर सुनी समस्या

कोरबा : सुशासन तिहार के तहत कोरबा जिले के विकासखंड पाली के डोंगानाला गांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में डिप्टी सीएम अरुण साव का मानवीय चेहरा सामने आया है. ग्राम मादन निवासी दिव्यांग युवक कपिल के आवेदन पर जैसे ही उपमुख्यमंत्री अरुण साव की नजर पड़ी, वह खुद मंच से नीचे उतरकर मंच की सीढ़ियों पर बैठ गए.

सीढ़ियों पर बैठकर डिप्टी सीएम ने सुनी दिव्यांग की समस्या

दिव्यांग की आवेदन में ट्राइसाइकिल की मांग की गई थी. दिव्यांग कपिल ने बताया कि, दिव्यांगता के कारण उसे दैनिक जीवन में आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. डिप्टी सीएम द्वारा आवेदन को पढ़ने और दिव्यांग कपिल की समस्या सुनने के बाद तुरंत समस्या के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया.

मौके पर दिलाई ट्राइसाइकिल

जिला प्रशासन की तत्परता से कुछ ही समय में उन्हें ट्राइसाइकिल उपलब्ध करा दी गई. ट्राइसाइकिल मिलने पर उनके चेहरे पर उत्सुकता देखने को मिली. कपिल ने ट्राइसाइकिल पाकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया. कपिल ने कहा कि, अब आवागमन और सुगम हो जाएगा और दैनिक काम में उसे और भी मजबूती मिलेगी.

फिलहाल, सुशासन तिहार के दौरान दिव्यांग कपिल के लिए डिप्टी सीएम का मंच से नीचे उतरना और सरल सहज भाव से उनकी समस्या सुनना तथा आत्मीयता का परिचय देते हुए दिव्यांग कपिल की समस्या का तत्काल निराकरण करना लोगों के बीच यह मानवीय पहल चर्चा का विषय बना हुआ है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds