लॉगिन

CG : जंगली सुअर का शिकार करने के लिए बिछाया था जाल, करंट लगने से शिकारी की ही हुई मौत; साथी छोड़कर हुए फरार

Chhattisgarh September 27, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : जंगली सुअर का शिकार करने के लिए बिछाया था जाल, करंट लगने से शिकारी की ही हुई मौत; साथी छोड़कर हुए फरार

CG : जंगली सुअर का शिकार करने के लिए बिछाया था जाल, करंट लगने से शिकारी की ही हुई मौत; साथी छोड़कर हुए फरार

कोरबा : जिला मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर दूर गोढ़ी जंगल मे जंगली जानवरों का शिकार करने के करंट प्रवाहित तार बिछाया गया था। इसकी चपेट में आने से एक शिकारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बाकी मौके से भाग खड़े हुए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह लगभग 9:00 बजे कुछ ग्रामीण जंगल में पुटु निकालने गए थे। इस दौरान उनकी नजर बिजली के तार पर पड़ी। पास में जाकर देखा तो नीचे एक लाश पड़ी थी, जिसे देख सभी मौके से भाग खड़े हुए। वहीं, इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी गई। सरपंच ने घटना की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी।

बताया जा रहा है कि गोढ़ी (30) निवासी रामलाल कंवर गांव में ही रहने वाले अन्य लोगों के साथ जंगली सुअर का शिकार करने गया हुआ था। शिकार करने के लिए जंगल से गुजरे 11 केवी प्रवाहित तार से जंगल मे जाल बिछाया गया था। इसकी चपेट में आने से रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी उसके साथी भाग गए।

सिविल लाइन थाना में पदस्थ अश्वनी निरंकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे, जहां रामलाल कंवर की लाश पाई गई। घटनास्थल के पास से करंट प्रवाहित तार, मोबाइल और डंडे बरामद किए गया है। रामलाल शादीशुदा था और उसकी उसकी पत्नी और तीन बेटियां हैं। वह इंडस्ट्रियल एरिया के दाना फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds