लॉगिन

गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, सीएम साय ने की मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख देने की घोषणा

Chhattisgarh September 3, 2025 रिपोर्टर: shailesh
गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, सीएम साय ने की मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख देने की घोषणा

गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, सीएम साय ने की मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख देने की घोषणा

जशपुर। बगीचा सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख देने की घोषणा सरकार ने की है, सीएम साय ने अपने X पोस्ट में बताया, जशपुर के जुरुडांड, बगीचा में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मृत्यु व कई अन्य के घायल होने की खबर अत्यंत दु:खद है।

घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। इस दुःखद घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों एवं घायलों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए एवं घायलों को 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। ईश्वर से दिवंगतों के आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds