तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, महिला की मौके पर ही मौत

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त था कि,मौके पर ही महिला की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। मामला बालको थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका कोरबा की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि, दंपति लालघाट मुख्य मार्ग से कोरबा की तरफ जा रही थी। तभी उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त था कि, मौके पर ही महिला की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया।

 गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम

इस हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों मौके पर पहुंचे और महिला के शव  को लेकर परिजन बालको क्षेत्र के लालघाट मुख्य मार्ग पर को चक्काजाम कर दिया। जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा हैं। इसके चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds