महंगी बिजली का लगेगा करंट : जुलाई से नया टैरिफ लागू: इस माह का बिजली बिल आएगा थोड़ा ज्यादा

रायपुर। प्रदेश में बिजली का नया टैरिफ जुलाई के लागू हो गया है। अब इस माह अगस्त में जो जुलाई का बिल आएगा, उसमें महंगी बिजली का करंट लगेगा। नए टैरिफ में घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली 30 से 50 पैसे यूनिट तक महंगी हो गई है। अन्य उपभोक्ताओं की बिजली 30 से 40 पैसे यूनिट महंगी हुई है। कृषि की बिजली में भी 40 पैसों का इजाफा किया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी की याचिका पर बिजली नियामक आयोग ने बिजली का नया टेरिफ लागू कर दिया है। अब इसी टैरिफ के हिसाब से जुलाई का बिजली बिल तैयार हो रहा है। अगस्त में हर वर्ग को महंगी बिजली का झटका लगने वाला है। नए टैरिफ में जहां घरेलू उपभोक्ताओं को 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट पर ज्यादा देने होंगे, वहीं गैर घरेलू वर्ग को 20 से 40 पैसे ज्यादा देने होंगे। गैर घरेलू वर्ग में 100 यूनिट तक की खपत पर प्रति 6.30 रुपए को 6.50 रुपए किया गया है।

छत्तीसगढ़ में व्यावसायिक और कृषि बिजली दरों में बढ़ोतरी

101 से 400 यूनिट तक की खपत पर 7.30 रुपए को बढ़ाकर 7.60 रुपए किया गया है। 401 अधिक यूनिट पर 8.70 रुपए को 9.10 रुपए किया गया है। कृषि वर्ग के उपभोक्ताओं की बिजली 5.80 रुपए से बढ़ाकर 6.20 रुपए कर दी गई है। कृषि संबंधी अन्य कार्यों की बिजली को 25 एचपी तक 5.80 रुपए से बढ़ाकर 6.10 रुपए कर दिया गया है। इसी के साथ 25 से 150 एचपी तक के कनेक्शनों के लिए 6.35 रुपए की दर को 6.65 रुपए कर दिया गया है।

उद्योगों को भी झटका

निम्नदाब के उद्योगों को 25 एपची तक के कनेक्शनों के लिए 5.05 रुपए से 5.35 रुपए, 25 एचपी से अधिक की दर 6.80 रुपए से बढ़ाकर 7.10 रुपए कर दी गई है। सरगुजा और बस्तर विकास प्राधिकरण में आने वाले उद्योगों की दरों में भी 30 पैसों का इजाफा किया गया है। एचटी वर्ग के उद्योगों की दरों में भी इजाफा किया गया है। रेलवे की दर को 5.55 रुपए से बढ़ाकर 5.90 रुपए किया गया है। 220 केवी के उपभोक्ताओं के लिए 6.95 रुपए से बढ़ाकर दर 7.25 रुपए की गई है। 132 के उद्योगों के लिए अब 7.10 रुपए के स्थान पर 7.40 रुपए, 33 केवी के उपभोक्ताओं के लिए 7.50 रुपए के स्थान पर 7.80 रुपए लगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds