लॉगिन

तालाब में नहाने गए नाबालिग लड़के की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Chhattisgarh July 27, 2025 रिपोर्टर: shailesh
तालाब में नहाने गए नाबालिग लड़के की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

तालाब में नहाने गए नाबालिग लड़के की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

जांजगीर चांपा : अकलतरा ग्राम पंचायत चंदनिया निवासी अर्जुन सिंह मौवार 17 वर्ष पिता सरोज कुमार मौवार रविवार सुबह रोज की तरह तालाब में नहाने गया था, लेकिन जिंदगी की आखिरी सुबह बन गई।

परिजनों ने बताया कि अर्जुन को मिर्गी के दौरे पढ़ते थे इस वजह से वह तालाब में डूब गया, यह कोई अकेला मामला नहीं है, अकलतरा ब्लाक इन दीनों मासूमों की दर्दनाक मौतों का गवाह बनता जा रहा है, बीते एक सप्ताह में डूबने की यह तीसरी घटना है, दो दिन पहले ही ग्राम पंचायत बरगवां की एक बच्ची तालाब में डूब कर अपनी जान गवा बैठी थी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds