लॉगिन

सिरफिरे ने तलवार से किया हमला : युवक को आई गंभीर चोटे, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chhattisgarh July 28, 2025 रिपोर्टर: shailesh
सिरफिरे ने तलवार से किया हमला : युवक को आई गंभीर चोटे, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिरफिरे ने तलवार से किया हमला : युवक को आई गंभीर चोटे, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कसडोल। छत्तीसगढ़ के कसडोल से युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। यहां पर नशे में धुत्त एक सरफिरे ने बीच चौराहे पर तलवार लहराते हुए युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक के हाथ में गंभीर चोट आई है जिसके बाद तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। मामूली विवाद के चलते युवक ने घटना को अंजाम दिया है। आरोपी की पहचान प्रीतम साहू के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रीतम साहू नशे में था इसी दौरान मामूली विवाद पर पुरषोत्तम सोनी पर जानलेवा हमला कर दिया।घायल युवक को परिजनों ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। मौके पर पहुंची कसडोल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है आगे की कार्रवाई जारी।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हमले के बाद से नगरवासियों में दहशत का माहौल है। वहीं नशेड़ी लोगों के इस तरह खुलेआम धारदार हथियार लेकर घुमने पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds