छत्तीसगढ़ वालों को ई-बसों की सौगात, दुर्ग-भिलाई से होगी शुरुआत, कुल 240 बसों को मिली मंजूरी

रायपुर : छत्तीसगढ़ वालों के लिए खुशखबरी है. प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन शुरू होने जा रहा है. जानकारी के मुताबिक ई-बस सेवा सबसे पहले दुर्ग-भिलाई से शुरू होगी. दुर्ग-भिलाई के बाद ये सेवा बिलासपुर और रायपुर में शुरू करने की योजना बनाई जा रही है. हालांकि रायपुर में ई-बस सेवा शुरू होने में करीब 1 साल का समय लग सकता है.

3 महीने में शुरु हो जाएंगी बसें

रायपुर में ई-बसें चलने में के लिए अभी जरूरी डिपो और अन्य बुनियादी सुविधाओं का निर्माण पूरा नहीं हो सकता है. वहीं अधिकारियों का दावा है कि दुर्ग-भिलाई में बसों के संचालन के लिए एजेंसी तय करने के साथ बुनियादी सुविधाएं पूरी कर ली गई हैं. जानकारी के अनुसार रायपुर में 3 माह में शुरू हो जाएगी. हालांकि इससे पहले दिसंबर 2025 तक शुरू होने का दावा किया गया था. लेकिन वह तय सीमा के अंदर शुरू नहीं हो पाई.

240 बसों को की मिली थी स्वीकृति

बता दें कि साल 2024 में पीएम ई बस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के प्रमुख चार शहरो में के लिए 240 बसों को मंजूरी मिली थी. इनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई और कोरबा का नाम शामिल था. इसमें से रायपुर को सबसे अधिक 100 बसें, बिलासपुर को 50 बसें, दुर्ग-भिलाई को 50 और कोरबा को 40 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की गई हैं. डेढ़ वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी अब तक किसी शहर में ई-बस सेवा शुरू नहीं हो पाई हैं.

निजी वाहनों पर निर्भर

बसों के संचालन के लिए चार्जिंग डिपो, विद्युत कनेक्शन और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है. ई-बस सेवा शुरू होने से शहरों में प्रदूषण कम करने, सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने और डीजल पर निर्भरता घटाने में मदद मिलेगी. फिलहाल, प्रदेश के अधिकांश शहरों में यात्री पुरानी सिटी बसों और निजी वाहनों पर निर्भर हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds