लॉगिन

घरेलू विवाद में बेटे का खूनी हमला, माता-पिता पर धारदार हथियार से किया हमला

Chhattisgarh May 6, 2026 रिपोर्टर: shailesh
घरेलू विवाद में बेटे का खूनी हमला, माता-पिता पर धारदार हथियार से किया हमला

घरेलू विवाद में बेटे का खूनी हमला, माता-पिता पर धारदार हथियार से किया हमला

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक बेटे ने अपने ही माता-पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह पूरा मामला बालोद थाना क्षेत्र के जमरुवा गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी बेटे प्रमोद देवांगन ने विवाद के दौरान अपनी मां कुमारी बाई देवांगन के सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया, वहीं पिता गणेश देवांगन के हाथ पर भी हमला किया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को उच्च इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे प्रमोद देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds