लॉगिन

एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने युवती के पिता पर चलाई गोली, बंदूक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh February 20, 2026 रिपोर्टर: shailesh
एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने युवती के पिता पर चलाई गोली, बंदूक के साथ आरोपी गिरफ्तार

एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने युवती के पिता पर चलाई गोली, बंदूक के साथ आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। एकतरफा प्रेम में सिरफिरे आशिक ने युवती के पिता पर गोली चलाने से गांव में सनसनी फैल गई है। इस घटना में युवती के पिता बाल-बाल बचे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी युवक को बंदूक समेत गिरफ्तार किया है। मामला कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र का है।

ग्राम दोनदारों के आश्रित ग्राम संगम नगर में यह घटना घटी। साहू परिवार की नाबालिग बेटी के पीछे बालको नगर के इंदिरा नगर निवासी 22 वर्षीय साहिल मासी लंबे समय से पड़ा था। वह नाबालिग से इकतरफा प्यार करता था। परिजनों का आरोप है कि साहिल लंबे समय से युवती का पीछा कर रहा था और रास्ते में आते–जाते उसे परेशान करता था। इस संबंध में युवती के पिता ने बालको थाने में कई बार शिकायत दर्ज कराई थी, पर युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।

युवती के पिता की शिकायत से आक्रोशित युवक साहिल मासी ने आज गुरुवार को युवती के पिता पर गोली चला दी। गोली लगने से युवती के पिता बाल– बाल बचे। वहीं घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर हथियार जब्त कर लिया है। बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके पास से हथियार बरामद किया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि हथियार वैध है या अवैध।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds